फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raging at the hospital after the drug youngster

अस्पताल से दवा नहीं मिलने पर भड़के नौजवान

Sat, 10 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Raging at the hospital after the drug youngster
जिला अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन करते नौजवान - फोटो : अमर उजाला

सीमांत यूथ मोर्चा ने शनिवार को जिला अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने अस्पताल के स्टोर से दवा देने से इनकार कर दिया और मरीज को बाकायदा मेडिकल स्टोर का नाम बताकर कह दिया कि दवा वहीं से खरीदकर लाएं। कहा गया कि सरकार एवं स्वास्थ्य निदेशालय के स्पष्ट निर्देशों का जिला अस्पताल के कुछ डॉक्टरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वह अब भी मनमानी पर उतर रहे हैं।

विज्ञापन


सीमांत यूथ मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य नरेंद्र ग्वाल के नेतृत्व में एकत्र नौजवानों ने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ अब व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। यदि डॉक्टरों का रवैया नहीं बदला तो जिला अस्पताल परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों का मेडिकल स्टोर में कमीशन बंधा रहता है। इसीलिए वह मरीज और उनके तीमारदारों को उसी मेडिकल स्टोर में जाने के लिए बाध्य करते हैं।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भी दी गई है। साथ ही आग्रह किया गया कि तत्काल गोपनीय तरीके से अस्पताल में छापा मारा जाए और जांच की जाए। प्रदर्शन में सुरेश जोशी, राहुल खत्री, उत्तराखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राकेश वर्मा, कैलाश कठायत, भवानी पुनेठा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed