फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raghunandan raja kail bandhi ho raig ho

कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Raghunandan raja kail bandhi ho raig ho
पिथौरागढ़ पुरानी बाजार में होली की चीर बांधी गई। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में चीर बंधन के साथ ही खड़ी होली गायन शुरू हो गया है। उधर, गंगोलीहाट के कालिका मंदिर में भी चीर बंधन हो गया है।
विज्ञापन

पुरानी बाजार से होल्यार होली गीतों ढोल, मंजीरे की थाप पर थिरकते हुए रई पहुंचे। वहां से चीर के लिए मेहल का पेड़ लाए। पुरानी बाजार में होली स्थान पर चीर बांधी गई। इस दौरान कैले बांधी हो चीर रघुनंदन राजा ने, सिद्धी को दाता विघ्नविनासन होली खेले गिरजापति नंदन, तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन हो, तुम विघ्न हरो महाराज होलिन के दिन हो आदि होली गीतों का गायन किया। चीर बंधन के साथ ही अब यहां पर रोज रात को खड़ी होली गायन शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर सूरज थापा, त्रिभुवन साह, सुनील वर्मा, सभासद अनिल महरा, कैलाश जोशी, पूरन पटवा, प्रकाश साह, आशीष सौन समेत कई होल्यार मौजूद रहे। अन्य जगहों पर एकादशी का रंग पड़ने के बाद होली गायन शुरू होगा। गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर में भी चीर बंधन हो गया है। इस दौरान होल्यारों ने तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार लियो होली गाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed