{"_id":"58ff81714f1c1bb365c0d5c9","slug":"rage-at-the-slow-pace-of-building-of-navodaya-vidyalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय भवन निर्माण की धीमी गति पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय भवन निर्माण की धीमी गति पर रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में राजीव नवोदय विद्यालय में बैठक लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के विकास के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए। समिति ने यूपी निर्माण निगम के धीमे कार्य पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल के निर्माणाधीन भवन की समीक्षा की गई। डीएम ने भवन को शीघ्र पूरा करने के निर्देश निर्माण निगम को दिए। स्कूल में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। तय हुआ कि स्कूल की पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। शिक्षकों को तीन विशेष अवकाश देने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्कूल में नियुक्ति देने, स्कूल में कार्यरत शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने, स्कूल में एनसीसी लागू करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
तय हुआ कि स्कूल की भूमि का सीमांकन किया जाएगा। सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सड़क से स्कूल तक 525 मीटर मार्ग पर कंकरीट बिछाया जाएगा। बैठक में विषयाध्यापकों की तैनाती पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम विवेक प्रकाश, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक जुकरिया, खंड शिक्षाधिकारी योगेश महरा, जीआईसी के प्रधानाचार्य शिव दयाल, हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, राजीव नवोदय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र पांडे मौजूद थे।
विज्ञापन