फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   "Quit your concern, our future 'look

‘अपनी चिंता छोड़ो, हमारा भविष्य देखो’

Mon, 21 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
"Quit your concern, our future 'look
पढ़ाई चौपट होने पर प्रदर्शन करते जीआईसी गर्खा के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

अपनी चिंता छोड़ो, हमारा भविष्य देखो, हमारे भविष्य का क्या होगा जैसे मार्मिक वाक्यों को तख्तियों पर लिखकर सोमवार को जीआईसी गर्खा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। यह विद्यालय अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहा है, लेकिन सभी अतिथि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से विद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों में पढ़ाई ठप हो गई है।

विज्ञापन


विद्यालय में चार अतिथि शिक्षकों की तैनाती हुई तो थी, लेकिन वह सभी आंदोलन में शामिल हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई चौपट है। बच्चों का कहना है कि जल्दी ही बोर्ड परीक्षा होगी एवं अन्य कक्षाओं में सालाना परीक्षाएं होंगी, लेकिन कोर्स अब तक 40 फीसदी ही पूरा हो पाया है। अब कैसे परीक्षा की तैयारी होगी।
विज्ञापन


अभिभावकों ने भी बच्चों के आंदोलन का समर्थन किया है। कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों की सुध नहीं ले रही है, यदि यहां पर स्थायी शिक्षक तैनात होते तो अतिथि शिक्षकों की जरूरत नहीं होती और पढ़ाई में भी बाधा नहीं आती। इसे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि यदि पढ़ाई नहीं हुई तो इसके लिए विभाग के अधिकारी और सरकार जिम्मेदार रहेगी। अभिभावक भरत ऐरी, खीम राम, जगत रजवार, सोबन सिंह, प्रेमराम आदि का कहना है कि सरकार जल्दी से गर्खा में शिक्षकों की नियुक्ति करे। अन्यथा अभिभावक और क्षेत्र की जनता आंदोलन में कूद जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed