फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Purchage of Books in Pithauragarh

अभिभावक कहीं से भी खरीद सकते हैं कॉपी-किताबें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Purchage of Books in Pithauragarh
Purchage of Books in Pithauragarh
पिथौरागढ़। अभिभावक अपने बच्चों के लिए कहीं से भी किताबें खरीद सकते हैं। किसी विशेष दुकान से अभिभावकों को किताबें या कापियां खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। ऐसा करने वाले स्कूलों की शिकायत मिलने पर पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य में वर्ष 2018 से सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी का सिलेबस लागू होने से अभिभावकों पर बच्चों के कापी किताबों का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हुआ है। एनसीईआरटी की किताबें कम मूल्य की होने से नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाओं के विषयों की किताबों की कीमतों में 50 फीसदी तक कमी आई है। पहले कुछ स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से ही कॉपी किताबों से लेकर ड्रेस खरीदने के लिए विवश करते थे। ऐसे में अभिभावकों से मनमानी कीमतें वसूली जाती थीं। सरकार की सख्ती के बाद निजी स्कूलों की यह मनमानी समाप्त हो गई है। हालांकि इक्का दुक्का स्कूलों पर इस बार भी निजी प्रकाशन की किताबें लेने का दबाव डालने के आरोप लगे हैं। इसके बाद निजी स्कूलों में नियमों का पालन हो इसके लिए शिक्षा विभाग भी सतर्क है।
विज्ञापन

अभिभावक स्कूलों की किताबें और कापी कहीं से भी खरीद सकते हैं। उन पर किसी एक दुकान से अध्ययन सामग्री खरीदने का दबाव नहीं बनाया जा सकता है। यदि इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी स्कूल की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।- जितेंद्र सक्सेना, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक अपने बच्चों के लिए किताबें और कापी कहीं से भी ले सकते हैं। सभी स्कूलों में कुछ सहायक किताबों को छोड़कर एनसीईआरटी की किताबें लागू हैं। कोई भी स्कूल अभिभावकों पर किसी विशेष पब्लिकेशन की किताबें खरीदने का दबाव नहीं बना सकता है। - नवीन कोठारी, सचिव, निजी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed