फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pumping schemes fixed, regular supply from today

पंपिंग योजनाएं दुरुस्त, आज से नियमित आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pumping schemes fixed, regular supply from today
Pumping schemes fixed, regular supply from today
पिथौरागढ़। आंवलाघाट और घाट पंपिंग योजना से शुक्रवार से लोगों को नियमित पानी मिलने लगेगा। जल संस्थान ने दोनों योजनाओं को दुरुस्त कर दिया है। दोनों योजनाओं में खराबी के चलते तीसरे दिन भी नगर के कुछ हिस्सों में जल संकट रहा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को जलापूर्ति करने वाली घाट पंपिंग योजना की पाइपलाइन पर गुरना के पास चीड़ का एक पेड़ गिरने गया। लाइन के टूटने से जलापूर्ति ठप हो गई थी। इसी बीच आंवलाघाट पंपिंग योजना में भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया था। दोनों प्रमुख योजनाओं के एक साथ बंद होने से दो दिन तक नगर के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बृहस्पतिवार को भी ठीक से आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग हैंडपंप और अन्य जल स्रोतों से पानी भरते दिखे। हालांकि अब दोनों योजनाओं का सुधार कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। जल संस्थान के प्रभारी ईओ सुरेश जोशी ने बताया कि दोनों योजनाओं को ठीक कर लिया गया। आंवलाघाट योजना से नगर के प्रमुख टैंकों में पानी की सप्लाई कर दी है। शुक्रवार से शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नियमित हो जाएगी।
विज्ञापन

चमदेवल में पानी को तरसे दुकानदार
चंपावत। चमदेवल के बाजार क्षेत्र के लोगों को गर्मी शुरू होने के साथ ही पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र के लोग सिर्फ एक ही हैंडपंप के सहारे प्यास बुझा रहे थे लेकिन ये हैंडपंप भी 11 मार्च से खराब है। कई बार जल संस्थान को सूचना दिए जाने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। कृष्णा सिंह धौनी, बचन सिंह, भवानी राम टम्टा, प्रकाश सिंह धौनी आदि दुकानदारों ने सोमवार तक हैंडपंप ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस ने बताया कि चमदेवल के हैंडपंप को ठीक करने के अपर सहायक अभियंता को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed