{"_id":"5bf2f205bdec2269a92b74c5","slug":"pulis-kee-kadee-nigahabaanee-mein-mataganana-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कड़ी निगहबानी में मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कड़ी निगहबानी में मतगणना आज
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के स्ट्रांग रूम के बाहर मुश्तैद पुलिस जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को मतगणना प्रात: आठ बजे से शुरू होगी। केएनयू जीआईसी समेत सभी मतगणना स्थलों में पुलिस ने बेरिकेडिंग कर दी है। तीन नगरपालिकाओं और दो नगर पंचायतों के मतों की गणना के लिए कुल 184 कार्मिक तैनात किए गए हैं।
पिथौरागढ़ में जीआईसी सभागार में मतों की गिनती के लिए 11 टेबुल लगाई गई हैं। एक टेबुल अलग से आरओ के लिए रहेगी। डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट के मतों की गिनती के लिए सात-सात टेबल लगाई गई हैं। इन जगहों पर भी रिटर्निंग आफिसर के लिए अलग से टेबल की व्यवस्था की गई है। एक टेबल में चार मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं।
पिथौरागढ़ की मतगणना के लिए तीन टीमें रिजर्व में रखी गई हैं, जबकि अन्य जगहों पर एक-एक टीम रिजर्व में रहेगी। मतगणना स्थल तक मतपेटियों को पहुंचाने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। अभिकर्ता अलग रास्ते से मतगणना स्थल तक पहुंचेंगे। मतगणना के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पांचों मतगणना केंद्रों में 300 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
नगरपालिका सदर के मतगणना स्थल केएनयू जीआईसी में खुद सीओ सुयाल तैनात रहेंगे। उनके अलावा दो एसओ, 12 उप निरीक्षक, 70 जवान तैनात रहेंगे। जीआईसी गेट के 200 मीटर की परिधि में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। मतगणना के दौरान अराजकता करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।