{"_id":"5f15ce5d8ebc3e63dd0bfec0","slug":"pul-open-to-nepal-pithoragarh-news-hld390425897","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को संस्कृत शिक्षा परिषद की परिक्षा दिलाने सीमा पुल खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को संस्कृत शिक्षा परिषद की परिक्षा दिलाने सीमा पुल खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की सोमवार सुबह से होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रविवार रात को भी सीमा पुल खोला गया। पुल से पांच नेपाली छात्र और एक व्यक्ति भारत आया, जबकि भारत में फंसे दो लोग नेपाल गए।
एसएसबी निरीक्षक रणवीर सिंह की मौजूदगी में रविवार रात सवा आठ बजे सीमा पुल खोला गया। पुल से बैतड़ी के दुर्गास्थान, नौहाट और गिरेगाड़ा के लोकराज, रमेश प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र शर्मा, रुद्रप्रसाद भट्ट, ज्ञानेंद्र मेडिकल जांच के बाद भारत आए। सभी छात्रों के 20 से 23 जुलाई तक उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के वड्डा सुवाकोट में परीक्षा होनी है। हाईस्कूल और इंटर के छात्रों ने द्वितीय सत्र के संस्कृत, व्याकरण, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, गृहविज्ञान, ज्योतिषी और ऐच्छिक विषय अंग्रेजी की परीक्षा देने के लिए सीडीओ कार्यालय बैतड़ी में प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम विजय कुमार जोगदंडे और एसएसबी अधिकारियों की सहमति पर सीमा पुल खोलने के 15 मिनट बाद बंद कर दिया गया। पुल से बैतड़ी में फंसा रज्यूड़ा मूनाकोट का नरेंद्र सिंह भी झूलाघाट आया। भारत से वार्ड नंबर तीन बैतड़ी का हरीश धामी और बुंगला, नेपाल का ब्रिख बहादुर भी वापस गया। पुल पर एसएसबी एएसआई केएस ग्वाल, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, मैथ्यू थॉम्सन, थाना प्रभारी टीएस राणा सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।