{"_id":"5e5d3ae48ebc3eeb4b563751","slug":"public-issue-of-pithauragarh-pithoragarh-news-hld3758908178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के जनता दरबार में आईं 26 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के जनता दरबार में आईं 26 शिकायतें
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जनता दरबार में समस्या सुनते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 26 आवेदनों प्राप्त हुए। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में बेलतड़ी निवासी रमेश चंद ने बीएडीपी से 15 लाख रुपये से तडीगांव-कोठेरा-हल्दू तक बनाए जा रहे मार्ग का सही समरेखण के साथ ही सभी ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाने की मांग रखी। भाटकोट निवासी विशन दत्त सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका की ओर से पूर्व में बनाए गए मार्ग से अतिक्रमण हटाने और बंद किए गए मार्ग को सार्वजनिक करने की मांग उठाई।
जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशांत कुमार ने जिला पंचायत में विभिन्न पदों के लिए संविदा से भरे जा रहे पदों के लिए जारी निविदा को निरस्त करने, भटेड़ी निवासी महेंद्र गोबाड़ी ने गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जिला एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की विभिन्न समस्याओं के साथ ही कनालीछीना ब्लाक के ग्राम अगन्या में सोलर पंपिंग योजना का निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
सल्ला चिंगरी से आए विभिन्न क्षेत्रवासियों ने जीआईसी में विज्ञान विषय शुरू करने, ग्राम प्रधान पंगरोली प्रकाश संतोलिया ने गांव के क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन की शीघ्र मरम्मत करने, नैनसिंह बोहरा ने रई-मड़-सिलोनी मार्ग पर नाली निर्माण न होने के कारण बरसात पानी घरों में आने की समस्या के बारे में बताया। आर्थिक सहायता और आवास स्वीकृति से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।