फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prshikshiton BPEd blew the Education, CM's effigy

बीपीएड प्रशिक्षितों ने फूंका शिक्षामंत्री, मुख्यमंत्री का पुतला

Sat, 30 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Prshikshiton BPEd blew the Education, CM's effigy
सरकार का पुतला फूंकते बीपीएड बेरोजगार - फोटो : अमर उजाला

बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने रोजगार न मिलने के विरोध में शहर के घंटाकरण चौराहे में विद्यालयी शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। बीपीएड बेरोजगार संगठन के जिलाध्यक्ष कुंडल भंडारी के नेतृत्व में एकत्र बेरोजगारों ने कहा कि सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर रही है। बीपीएड प्रशिक्षितों को प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में तैनाती देने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। अधिकांश बीपीएड प्रशिक्षितों की उम्र बढ़ती जा रही है। रोजगार न मिलने के कारण वह लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


कहा गया कि सरकार 8000 पदों पर नियुक्ति नहीं देती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि का विरोध किया जाएगा। पुतला दहन में गणेश धामी, महिपाल भंडारी, राजेश, राजू, संतोष बिष्ट, लक्ष्मी तिवारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed