फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Gram Pradhans

प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रर्दशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Protest by Gram Pradhans
मूनाकोट/धारचूला (पिथौरागढ़)। जिला प्रधान संगठन ने 12 सूत्री मांगों के लिए ब्लॉक मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों ने सरकार की ओर से मांग न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय मूनाकोट में प्रधानों ने शनिवार को धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2500 रुपये वसूलने का विरोध किया। प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय मूनाकोट में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने 15वें वित्त की कटौती रोकने, 29 विभागों को शीघ्र ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, प्रधानों का मानदेय 10 हजार रुपये करने, मनरेगा में कार्य दिवस 200 दिन करने, ग्राम पंचायतों में जेई ओर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कुंडल महर ने बताया कि सरकार प्रधानों की मांगों को नहीं मानती तो प्रदेश में 10 दिन तक जिला मुख्यालय और प्रदेश स्तर पर विरोध, प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान नवीन कापड़ी, सीमा थापा, निशा खड़ायत, चितरंजन चंद, दीपा चंद, मनीषा बिष्ट, हरीश जोशी आदि रहे।
प्रधान संगठन धारचूला के अध्यक्ष पूरन ग्वाल के नेतृत्व में सभी प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रधानों ने बीडीओ श्याम चंद के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में प्रधान अंजू रोेंकली, पूजा वर्मा, रुक्मिणी, धर्मेंद्र कुटियाल, सुरेश गुंज्याल, बृजेश गर्ब्याल, जगत बुदियाल आदि थे।
विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने दिया धरना
पाटी (चंपावत)। ग्राम प्रधान संगठन ने 12 सूत्री मांगों के लिए ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन किया। इनमें गोपेश पचौली, दीपक भट्ट, हेम शर्मा, कविता लडवाल, गोकुल कोहली, प्रभा पांडेय, सुनीता जोशी आदि रहे।
जिला पंचायत सदस्यों ने सीएम के प्रमुख सलाहकार को सौंपे ज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। जिला पंचायत सदस्यों ने जिले के तीन दिनी भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ. आरबीएस रावत को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
भंडारबोरा की जिला पंचायत सदस्य संगीता महर ने सीमांत में मंच-बकोड़ा, मंच-सौराई, बसौटी-रौकुंवर, चतुरकोट से कफल्टा, तामली-रायल, तामली-गढ़ मुक्तेश्वर और खेत से भनार-सौराई-हरतोला सड़क बनाने की मांग की।
राइकोट कुंवर की जिला पंचायत सदस्य ज्योति पाठक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की।

उन्होंने ने पुलहिंडोला गुमदेश में स्वीकृत उप तहसील का संचालन, गुमदेश के पुलहिंडोला में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन, ग्राम पंचायत बगोटी से गंगेश्वर तक और जीआईसी विविल से नरसों-वलचौड़ा तक सड़क बनाने समेत कई मांगें उठाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed