फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest By Galla Vendor in Pithauragarh

सस्ता गल्ला विक्रेता शासन-प्रशासन के खिलाफ गरजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Protest By Galla Vendor in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने अपनी मांगों के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तीन सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पूर्ति कार्यालय में एकत्र सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कि सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर कई नियम थोपे जा रहे हैं। नये नियम के हिसाब से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ऑनलाइन फिंगर प्रिंट लेकर राशन दिया जाना है। इसका खर्चा उन्हें खुद वहन करना है, जो सही नहीं है। उन्होंने इंटरनेट का खर्चा, दुकान का किराया और राशन तौल कर देने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जून में पूर्ण हड़ताल की जाएगी। अंत में समिति ने सस्ता गल्ला विक्रेता गणेश दत्त भट्ट के निधन पर भी शोक जताया। प्रदर्शन में महासचिव कैलाश चंद्र जोशी, ललित महर, प्रदीप रावल, कमल टम्टा, हेमंत टोलिया, सुनीता बिष्ट, भावना अग्रवाल, हरिप्रिया पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed