फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Congress Worker

पिथौरागढ़ और अस्कोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र और यूपी सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Protest by Congress Worker
अस्कोट में केंद्र और यूपी सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/अस्कोट/गंगोलीहाट। लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे की कार से कुचलकर हुई चार किसानों की मौत से आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर जान बूझकर किसानों को कुचलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सोमवार को सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए कांग्रेस और युकां कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन पर बैठे किसानों पर गाड़ी चलाना भाजपा सरकार की असली दमनकारी नीति को दिखाता है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और प्रदेश सचिव भुवन पांडेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार किसानों की हत्यारी है। उन्होंने किसानों पर कार चलाने वाले केंद्रीय मंत्री के बेटे को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां खीमराज जोशी, भूरे मियां, शंकर लाल, दीपक बेलाल, निर्मल सौन, कुंडल महर, सुभाष पुनेड़ा, दिनेश बिष्ट, राजेंद्र मेहता, कपिल सौन, मनोज मेहता आदि रहे।
अस्कोट में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कनालीछीना हेम पांडेय, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अस्कोट कमल कुमार, विकास भंडारी, बहादुर बिष्ट, तनुज पाल, योगेश धामी आदि ने केंद्र और यूपी सरकार का पुतला फूंका।
गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भी गहरी नाराजगी जताई। इनमें किशोर कुमार, मोहित साह, विक्की गंगोला, नीरज रावल, सुरेंद्र बिष्ट, दीपक पंत प्रकाश पाठक आदि थे।
चंपावत जिले में 93 कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
चंपावत/टनकपुर। लखीमपुर खीरी में हुई घटना और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में गांधी चौक पर मौन व्रत किया। मौन व्रत के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों की मांगों को बोली से सुलझाने के बजाय अब सरकार गोली की भाषा में बात कर रही है। टनकपुर में 71, चंपावत में 17 और लोहाघाट में पांच कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
लोहाघाट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में सिर पर काला कपड़ा बांधकर धरना दिया। भगीरथ भट्ट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, नवीन जोशी, नरेंद्र बोहरा, सोनम बोहरा, सुमन महरा, विमला पुजारी, भागीरथी डांगी, देवकी फर्त्याल आदि थे। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में पांच कार्यकर्ताओं ने थाने में गिरफ्तारी दी।
विरोध करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, उमेश खर्कवाल, दीपक तड़ागी आदि थे।

टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में काले फीते लगा सड़क पर उतरे। नगर में जुलूस निकाला। कोतवाली में 71 लोगों ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर मौन व्रत रखा। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, बनबसा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, एपी सिन्हा, युकां अध्यक्ष नीरज मिश्रा, गोपाल बिष्ट, भैरव जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed