फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Congress in Kumaun

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Protest by Congress in Kumaun
पिथौरागढ़/मुवानी/धारचूला/चंपावत/बनबसा/टनकपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना ने लोगों की कमर तोड़कर रखी है वहीं दूसरी ओर महंगाई बढ़ाकर केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। महंगाई शीघ्र न रोकने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
पिथौरागढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई नहीं रोक सकी है। पेट्रोल पहली बार 100 के पार हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि कि आम आदमी परेशान है। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने दैनिक उपभोक्ता सामग्री को महंगा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीपू लुंठी, पवन पाटनी, सुभाष पुनेड़ा, बहादुर सामंत, हिमांशु ओझा, सुधीर चौहान, सुभाष पुनेड़ा, बॉब कन्याल, रजत विश्वकर्मा, त्रिलोक बिष्ट आदि रहे।
मुवानी में प्रदेश सचिव शोभन कार्की, पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत, संजय भट्ट, दान सिंह खोलिया, राहुल सोनार, मनीष बोरा, गोलू बोरा, डब्बू कठायत, ललित कुमार, मोहित कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।
धारचूला के निगालपानी पेट्रोल पंप पर ब्लॉक महासचिव रूप सिंह दानू के नेतृत्व में लोगों ने सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नंदा बिष्ट, जनजाति मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमा कुटियाल, सभासद जानकी देवी, लक्ष्मी रायपा, नवीन खर्कवाल, राजेश कुटियाल, वीरेंद्र गर्ब्याल, सिद्धार्थ कार्की, जीतू वर्मा, त्रिलोक दानू आदि रहे।
चंपावत के जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में पार्टी ने पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन कर महंगाई का विरोध किया। कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से महंगाई के विरोध में सत्तासीन मोदी सरकार जनता के जख्मों पर मरहम नहीं लगा सकी है।
प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, कांग्रेस सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व ग्राम प्रधान आशा आर्या, विकास साह, रमेश उप्रेती, चिराग फर्त्याल, मयूख चौधरी आदि थे।
बनबसा में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद के साथ कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप के पास केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया।
इनमें नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज कालाकोटी, महेश चंद, खीम सिंह सामंत, जनार्दन पाटनी, निर्मला मौनी, योगेश चंद, सुबीर सैनी, यूसुफ अंसारी, दीप कालाकोटी आदि थे।
टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पेट्रोल पंप के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इनमें नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा, गोपाल बिष्ट, भैरव जोशी, सुभाष चंद, गजेंद्र पाल, संजय अग्रवाल, नीरज मिश्रा, फैसल सिद्दीकी, बची महर आदि थे।
डीजल में छह माह में 14 रुपये की बढ़ोतरी
चंपावत। केंद्र की भाजपा सरकार सात साल से महंगाई के लिए लगातार निशाने पर रही। डीजल-पेट्रोल से लेकर रोजमर्रा की खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। पिछले साल दिसंबर से छह माह में महंगाई चौतरफा बढ़ी है।

खाने के तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल तक हर तरफ महंगाई ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़े हैं। एलपीजी सिलिंडर की कीमत छह माह में 217 रुपये बढ़कर 847 तक पहुंची। वहीं खाने के तेल से लेकर वाहन चलाने के तेल (डीजल-पेट्रोल) तक की महंगाई है। डीजल में दिसंबर से 14.38 रुपये और पेट्रोल में 12.56 रुपये लीटर का इजाफा हुआ है।
तुलनात्मक कीमतें : 1 दिसंबर और 11 जून (रुपये में)
गैस सिलिंडर 630 847
खाने का तेल 105 180
डीजल 73.80 88.18
पेट्रोल 81.62 94.12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed