{"_id":"624dda2da226d06b6d360377","slug":"protest-by-congress-for-street-light-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld458668256","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पालिका और प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने पालिका और प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रशासन और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी । संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने नगर में बदहाल पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिछले दिनों से पूरे शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था बंद है। बकाया भुगतान न करने पर यूपीसीएल विभाग ने पालिका की स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए हैं। इससे नगरवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर अध्यक्ष और सभासद पवन माहरा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पालिका, प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सुबह-शाम सैर करने जाने वाले बुजुर्ग, युवा, महिलाओं के बीच भय का माहौल है। शहर में घूम रहे लावारिस जानवर और तेंदुए का भी खतरा है। यूथ कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि नगर पालिका में हर मद के लिए पूर्व से व्यवस्था की जाती है, चाहे वह बिजली, सफाई या विकास कार्य के खर्चे, उसके लिए पूर्व में निर्धारित बजट पालिका का पास उपलब्ध रहता है। इसके बाद भी पालिका ने यूपीसीएल का 60 लाख का बकाया भुगतान नहीं किया है। इस कारण यूपीसीएल ने पालिका की लाइन काट दी है। इससे रात के समय नगर के विभिन्न वार्डों में अंधकार छा जा रहा है। यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया आम जनता के साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां नगर महासचिव सुनील जोशी, आशीष सुरकाली, जितेंद्र जोशी, यूथ नगर अध्यक्ष शिवम पंत, रोहित कुमार, डीडी डुंगरिया, त्रिभुवन बिष्ट, अमित कुमार, तनुज आदि मौजूद रहे।
स्ट्रीट लाइटों के लिए वरिष्ठ नागरिक भी मुखर
पिथौरागढ़। बिल जमा न होने पर स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने से सभी नगरवासी परेशान हैं। ऑल इंडिया सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी ने भी स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सोसाइटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने कहा कि ऊर्जा निगम और नगर पालिका की आपसी खींचतान के कारण नगर की स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी गई हैं। ऐसे में शाम होते ही शहर की सड़कें अंधकार में डूब जा रही हैं। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग भी परेशान है। पिथौरागढ़ शहर में कई गलियां बेहद तंग हैं। स्ट्रीट लाइट न होने से इन गलियों से आवाजाही करना बेहद मुश्किल हो गया है। सुबह घूमने के लिए जाने वाले लोग अंधेरे में गलियों में गिरने से चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम और नगर पालिका से स्ट्रीट लाइटों की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।