फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by asha Worker

आशाओं ने पौध रोपकर सरकार का ध्यान खींचने का किया प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Protest by asha Worker
बेड़ीनाग में सरकार के खिलाफ नारे लगाती आशाएं। (संवाद) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। आशाओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 12 सूत्री मांगों के लिए आशाएं कई दिनों से धरना दे रही हैं लेकिन कोई सुनवाई न होने से उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार आशा हेल्थ कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत एक पौधा धरती मां के नाम लगाने की भी शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंदिरा देउपा, राजेश्वरी जोशी, विमला, कमला आदि रहीं। आशाओं ने धरना स्थल पर भाजपा नेता महेंद्र लुंठी को भी ज्ञापन सौंपा। कनालीछीना में कमला भट्ट, राजेश्वरी जोशी, माधवी चौहान, गीता देवी, सरस्वती देवी, मानवती, हंसी जोशी आदि ने धरना, प्रदर्शन किया। बेड़ीनाग में भी आशाओं ने 17वें दिन भी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष के बल पर अपना अधिकार लेकर रहेंगी। प्रदर्शन में सावित्री पंत, सुनीता देवी, निर्मला देवी, सीता देवी, चंद्रकला पंत, मीना खनका, मुन्नी देवी आदि थीं। जिले के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल में भी आशाएं अपनी मांगों के लिए धरने पर डटी रहीं।

12 सूत्री मांगों को लेकर चंपावत की आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed