फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against women's hospital

देवलथल में लोगों ने किया जिला महिला अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against women's hospital
देवलथल में लोगों ने जिला महिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देवलथल में लोगों ने जिला महिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने जिला महिला अस्पताल प्रबंधन पर खून की जांच के नाम पर 500 रुपये वसूलने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोग देवलथल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां महिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला महिला अस्पताल पिथौरागढ़ में गर्भवती महिलाओं से खून जांच के नाम पर 100 रुपये की जांच के 500 रुपये लिए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने महिला अस्पताल पैथोलॉजी लैब खुलने तक निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर सबसे कम दामों में जांच करने वाले को ठेका देने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दिनेश शास्त्री, सिद्धार्थ नेगी, गंगा सिंह सामंत, भानदेव बर्ना, गोविंद सिंह,प्रकाश भट्ट, प्रकाश सिंह सामंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed