फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against UKPSC

सहायक लेखाकार की परीक्षा में अनियमितता को लेर फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against UKPSC
सहायक लेखाकर परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते अभ्यर्थी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सहायक लेखाकर परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूके एसएसएससी ) का पुतला फूंका। उन्होंने परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 12 से 14 सितंबर तक ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। काफी विरोध के बाद भी परीक्षा ऑफलाइन नहीं की गई। आयोग ने आश्वासन दिया था कि हिंदी माध्यम से अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी के प्रश्नों का सही अनुवाद दिया जाएगा, इसके बावजूद प्रश्न पत्रों में कई खामियां थीं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि परीक्षा का पैटर्न नेट जेआरएफ जैसी परीक्षाओं से अधिक आंका जा रहा है। कई पाली में 30 से 39 तक न्यूमेरिकल दिए गए थे। जिन्हें दो घंटे में हल करना संभव नहीं था। इससे अभ्यर्थियों का मनोबल टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर सहायक लेखाकार परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द कर पुराना या अन्य राज्यों की तरह पैटर्न लागू कर परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से करने की मांग उठाई। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में पिंकी जंगपांगी, जया ऐरी, कमलेश भंडारी, जागृति खनका, अजय पाल, मनीष पांडेय, मोहित कापड़ी, मनोज भट्ट, पूजा बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed