फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against receiving bills running into thousands for using bulbs and a TV.

Pithoragarh News: बल्ब और टीवी चलाने पर हजारों का बिल आने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 12 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Protest against receiving bills running into thousands for using bulbs and a TV.
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सोमवार को मदकोट में बिजली के अत्यधिक बिलों को लेकर लोगों ने यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अनावश्यक बिल कम न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संदीप धामी के नेतृत्व में लोग मदकोट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने भारी भरकम बिजली बिल भेजने पर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि साधारण बल्ब और टीवी चलाने वाले घरों को भी भारी बिल मिले हैं। ये बिल 17 हजार, 10 हजार और सात हजार रुपये से अधिक के हैं। लोगों ने इसे गरीब और साधारण जनता पर कुठाराघात बताया। उन्होंने मांग की कि बिलों को तुरंत सही किया जाए। ऐसा न होने पर क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन में कुंदन सिंह सिंह ऐठानी, प्रह्लाद सिंह ऐठानी, रज्जाक धामी, गोविंद धामी, प्रहलाद ऐठानी, कमलेश राम, मुन्ना जेष्ठा, गोविंद धामी, नंदी देवी, योगेश जेष्ठा, मोहन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed