फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   protest against Inflation

मंहगाई के विरोध में भाकपा माले ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
protest against Inflation
पिथौरागढ़ में भकपा माले कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों को कम करने की मांग को - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई कर लोगों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत 21 दिनों से जिस प्रकार पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है वो सरकार का जन विरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में पहली बार पेट्रोल-डीजल के मूल्य को एजेंडा बनाकर भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। लेकिन सरकार ने छह सालों में डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि कर रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से आवश्यक चीजों के दामों में भी वृद्धि हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। इस मौके पर कॉमरेड गोविंद कफलिया, पीके मिश्रा, राजेंद्र जोशी, दिनेश जोशी, हेमंत खाती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed