फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Problems of Baluwakot college should be solved soon

बलुवाकोट कालेज की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Problems of Baluwakot college should be solved soon
प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते बलुवाकोट महाविद्यालय के छात्र-छात्रा। अमर उ - फोटो : PITHORAGARH
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के छात्रावास का निर्माण और खेल मैदान सहित चौदह सूत्री मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

छात्रावास का निर्माण, खेल मैदान रेडक्रॉस की भूमि कालेज के नाम करने, महाविद्यालय में मुख्य प्रवेशद्वार का निर्माण और चारदीवारी, आगामी सत्र में एमए इतिहास, भूगोल, संस्कृत, अर्थशास्त्र विषय और बीए में शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान विषय शुरू करने, एनसीसी को स्वीकृति देने, पुस्तकालय खोलने, महाविद्यालय तक सड़क निर्माण सहित चौदह सूत्री मांग पत्र प्राचार्य डीएन पंत को सौंपा। छात्र नेताओं का कहना था कि महाविद्यालय में वर्ष 2017 में 20 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे। आज तक इन कंप्यूटरों का उपयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में कुंदन राम, सागर फिरमाल, विंद्र थलाल, राजेंद्र, रितिक, रितेश कुमार, सोनम, विमला बिष्ट, मनोज कुमार, नारायण राम, अजय बोनाल, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन कुमार, रोहित सिर्खाल, जुबेर अहमद आदि छात्र-छात्रा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed