फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   problem of jam in pithoragarh due to improper parking of vehicles

वाहन खड़े हैं आड़े-तिरछे, लो जी जाम लगा फिर से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
problem of jam in pithoragarh due to improper parking of vehicles
थल बाजार में लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/थल। पिथौरागढ़ और थल में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई बार तो एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज की जान सांसत में पड़ जाती है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर से सटे पंडा और रई क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण लगातार जाम लग रहा है। गंगा निवास से सिल्थाम तक दिनभर जाम लगा रहा। बैंक रोड पर दो-पहिया पार्किंग स्थल में चार पहिया वाहनों के खड़ा होने के कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। थल बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से लोगों को पल-पल जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार सुबह थल के बस स्टेशन में करीब बीस मिनट लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

वाहनाें की एक किमी लंबी कतार
पिथौरागढ़। लिंक रोड के पास सड़क के दोनों तरफ खड़े वाहनों के चलते सोमवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम लगने से वाहनों की एक किमी से अधिक लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में तीन स्कूलों बस समेत कई सैकड़ों वाहन फंस गए। अपने बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे सचिन चौधरी ने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसे अगर स्कूल के समय में लगातार जाम लगता रहा तो स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। जाम लगने से लिंक रोड़ से केएमओयू स्टेशन और टकाना तिराहे को जा रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से सीएम की घोषणा पूरी होने का इंतजार
थल (पिथौरागढ़)। आए दिन थल के बाजार में जाम लगने की स्थिति को देखते हुए थल में चार साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री ने थल में टैक्सी स्टेंड को देते हुए डीडीहाट भ्रमण के दौरान इसका शिलान्यास किया था। चार साल बीत चुके हैं और चुनाव आने वाले हैं लेकिन थल में टैक्सी स्टेंड का निर्माण अब भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed