फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Principal Union Pithoragarh

राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्यों पर लगाए मनमाने आदेश जारी करने के आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Principal Union Pithoragarh
पिथौरागढ़ नगर पालिका सभागार में राजकीय शिक्षक संघ ने बैठक की। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ की आपात बैठक में जिले के कुछ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर मनमाने आदेश जारी कर शिक्षकों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना संकट काल में शासन, विभाग के आदेशों के इतर कुछ प्रधानाचार्य अपने मनचाहे आदेश जारी कर शिक्षकों को बेवजह परेशान रहे हैं। शिक्षक समाज अपने कर्तव्यों, दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने को प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इस तरह से शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए जिला मंत्री प्रवीण रावल ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण की आड़ में कुछ प्रधानाचार्यों अपने मनमाने आदेश जारी कर शिक्षकों का उत्पीड़न करना निंदनीय है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने सीईओ अशोक कुमार जुकरिया से मुलाकात कर शिक्षकों की शिकायतों और समस्याओं का निदान करने की मांग की। इस मौके पर संयुक्त मंत्री विक्रम दिगारी, जिला प्रवक्ता हरिदत्त पुजारी, कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय, मूनाकोट ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद भट्ट, बिण ब्लॉक मंत्री गिरिजा शंकर, डीडीहाट ब्लॉक मंत्री दान सिंह बोरा, जिला उपाध्यक्ष निरंजना पांडेय, कार्यालय मंत्री गंगा पंत, नीरज जोशी, भुवन उप्रेती, जीवन जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed