{"_id":"579252ea4f1c1b3c50c4be67","slug":"principal-representative-of-the-fierce-crackdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ कार्रवाई से भड़के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ कार्रवाई से भड़के प्रतिनिधि
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पंचायत प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेरीकांडा के प्रधान वीरेंद्र कुमार के खिलाफ की गई कार्रवाई से आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने 17 जुलाई को बस स्टेशन में ड्यूटी दे रहे एक पुलिसकर्मी से अभद्रता की थी। डीएम एचसी सेमवाल ने कहा कि उस दिन की सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। पुलिसकर्मी ने जो भी आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। यह भी कहा कि प्रधान को बिना कारण गिरफ्तार किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में सुवाकोट, चमीला, खड़कूभल्या, जमराड़ी, धारी, कुचा, कांटे, विषाड़, निसनी, गोगना समेत विण विकासखंड के कई प्रधान शामिल हुए। एसपी रोशन लाल शर्मा ने भी इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन