फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prime Minister and Minister of Uttarakhand are bewildered penalty-meeting

घबराए प्रधानमंत्री और मंत्री उत्तराखंड में कर रहे दंड-बैठक

Mon, 13 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister and Minister of Uttarakhand are bewildered penalty-meeting
पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके (रावत) और कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव से इतने घबरा गए हैं कि पीएम समेत कई मंत्री उत्तराखंड में दंड-बैठक कर रहे हैं। रावत ने केंद्र सरकार को वन रेंक वन पेंशन मामले में भी घेरने की कोशिश की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मोगेंबो, दिल्ली वाले बाबा, दुरंगे वाले कह कर संबोधित किया। रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एपीएल कार्डधारकों को तीन रुपए किलो गेहूं दिया जाएगा। 2018 से दो रुपया किलो गेहूं के साथ ही नमक, दाल और तेल एपीएल कार्डधारकों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड को 24 घंटे बिजली देने का काम किया। देश के भीतर सबसे सस्ती बिजली उत्तराखंड के लोगों को मिल रही है। सीएम ने पिथौरागढ़ में हुए विकास कार्य को लेकर विधायक मयूख महर की तारीफ की।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम से दो घंटे 9 मिनट देरी से दोपहर 3.09 बजे आयोजन स्थल रामलीला मैदान पर पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आते ही बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पिथौरागढ़ की जनता से विकास के नाम पर वोट मांगने आए हैं। पिथौरागढ़ शहर एक बदलते शहर के रूप में नजर आ रहा है। पूरा पिथौरागढ़ कह रहा है कि मयूख महर ने सोरघाटी को सुंदरतम शहर की ओर ढालने का काम किया है। पिथौरागढ़ की जनता ने जो सोचा, मयूख महर ने वो कर दिखाया। पिथौरागढ़ के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आंवलाघाट पेयजल योजना, चमचमाती सड़कें, नर्सिंग कॉलेज, बेस अस्पताल की सौगात मयूख महर लेकर आए। कोई भी ऐसा काम नहीं होगा, जो पिथौरागढ़ की जनता ने सोचा हो और मयूख ने न कराया हो। अपने आधे घंटे के भाषण में मुख्यमंत्री ने कई बार पिथौरागढ़ के विकास कार्यों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा 2013 की आपदा ने उत्तराखंड को तबाह कर दिया। ये मोगेंबो ढाई साल तक उत्तराखंड नहीं आए। तब इनको उत्तराखंड की याद नहीं आई। विपदा के समय इनके कोई मंत्री भी उत्तराखंड नहीं आए। उन्होंने वन रेंक वन पेंशन के मामले में पूर्व सैनिकों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 700 दिनों से पूर्व सैनिक वन रेंक वन पेंशन के मामले में आंदोलन कर रहे हैं। यदि केंद्र ने वन रेंक वन पेंशन दे दिया तो वहां आंदोलन क्यों चल रहा है। उन्होंने कहा उनकी सरकार आने पर पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को और बेहतर सुविधा देगी। पूर्व सैनिकों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा उनकी सरकार ने 1343 सड़कों पर काम शुरू कराया। 2007 से 2012 तक दुरंगे वालों की सरकार थी। 343 सड़कें भी नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 18000 बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मयूख महर ने विकास कार्यों को लोगों के सामने रखा। भाजपा प्रत्याशी को निशाने में रखते हुए कहा कि वह ताकतवर मंत्री रहते हुए जो काम नहीं करा पाए, वह काम उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में धरातल पर उतारे हैं।

मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
रविवार की प्रधानमंत्री मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस पर शक्ति प्रदर्शन करने का दबाव था। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी विधायक मयूख महर के नेतृत्व में शहर में निकली रैली में जनसैलाब देखने को मिला। विण से आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक निकली रैली में 10 से 12 हजार लोगों की मौजूदगी का अनुमान है। रैली के दौरान कई बार शहर में जाम की स्थिति पैदा हुई। रैली में आए लोग मुख्यमंत्री का भाषण सुनने तक आयोजन स्थल रामलीला मैदान में डटे रहे। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के संचालन में रैली को विधायक महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, तिलक जोशी, भुवन पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, खीमराज जोशी, शंकर खड़ायत, मनोज ओझा, रिटायर्ड कर्नल एसपी गुलेरिया, गोपाल सती संबोधित किया।


युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश
कांग्रेस की रैली में शामिल युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। शरीर पर नीला, हरा, सिंदूरी, सफेद रंग पोतकर रैली में पहुंचे चार युवा आकर्षण का केंद्र रहे। रैली स्थल पर स्थित प्राचीन किले की दीवार पर आधे शरीर पर रंग पोतकर, हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे करीब चार घंटे तक खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed