फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Primary school children will promote school

प्राथमिक विद्यालय के बच्चे करेंगे स्कूल का प्रचार

Sun, 02 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 02 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Primary school children will promote school
डीडीहाट में स्कूल का प्रचार करते राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डीडीहाट में पढ़ने वाले बच्चे भी अपने स्कूल में बच्चों की संख्या का बढ़ाने के लिए प्रचार करेंगे। इसके लिए बाकायदा स्कूल के अध्यापकों ने पोस्टरों की छपाई कर ली है।

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय डीडीहाट को एक साल पहले आदर्श विद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ था। आदर्श विद्यालय का दर्जा मिलते ही इस स्कूल में सभी विषयों के अध्यापक की नियुक्ति परीक्षा के माध्यम से हुई। अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी विषयों में अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद से यह विद्यालय काफी प्रगति पर है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों के प्रचार के आगे यह स्कूल छात्र संख्या बढ़ाने में पीछे न छूट जाए, इसके लिए यहां के प्रबंधन ने स्कूल की कार्यप्रणाली और खूबियों का ब्योरा एक पर्चे में छपाकर अभिभावकों के पास तक पहुंचाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक विनीता टोलिया ने बताया कि इस तरह के अभियान से विद्यालय की गतिविधि की जानकारी आम अभिभावकों को होने लगेगी और विद्यालय में छात्रसंख्या बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। विद्यालय का यह प्रचार स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी होने के बाद किया जाएगा। शिक्षाविद् डीएस पांगती ने प्राथमिक स्कूल की इस पहल को काफी सार्थक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए इसी तरह के प्रयास किए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed