फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Price Hike of Building Material in Pithauragarh

निर्माण सामग्रियों के दाम बढ़ने से लोगों का घर बनाने का सपना हुआ चकनाचूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Price Hike of Building Material in Pithauragarh
Price Hike of Building Material in Pithauragarh
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही महंगाई ने घर चलाना मुश्किल कर दिया है, अब लोगों का मकान बनाना भी मुश्किल हो गया है। निर्माण सामग्रियों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। कई लोगों ने घरों का निर्माण कार्य रोक दिया है। लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्रियों के दाम कम होने के बाद सपने का आशियाना बनाएंगे।
विज्ञापन

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कुछ समय पूर्व 415 रुपये में मिलने वाले सीमेंट के बैग की कीमत 460 रुपये हो गई है। चार सूत के सरिये के दाम 6200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। आठ रुपये में मिलने वाली ईंट अब 10 रुपये में मिल रही है। 100 रुपये प्रति किलो मिलने वाले निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले तार (वाइंडिंग वायर) और कील अब 110 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। इसके बाद भी सीमेंट, सरिया, ईंट, कील सहित कई अन्य निर्माण सामग्रियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। टनकपुर से पिथौरागढ़ का प्रति क्विंटल माल भाड़ा 140 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जिससे हार्डवेयर स्वामियों को निर्माण सामग्री के अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। लोगों को एक माह पहले एक गाड़ी रेत करीब 16 हजार रुपये में मिल जा रही थी अब 17 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। पहले 18 हजार रुपये में मिल रही रोड़ी अब वह 19 हजार रुपये में मिल रही है। चिनाई में इस्तेमाल होने वाली डस्ट की कीमत भी बढ़कर आठ हजार रुपये से बढ़कर नौ हजार रुपये हो गई है। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से कई लोगों ने घरों का निर्माण कार्य रोक दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही अगर दाम बढ़ते रहे तो लोग आशियाना तक नहीं बना सकेंगे।
विज्ञापन

विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है असर
पिथौरागढ़। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से ठेकेदारों ने रास्ते और नाली निर्माण जैसे कार्य रोक दिए हैं। नए कार्यों के संबंध में ठेकेदारों का कहना है कि जब निर्माण सामग्री के दाम कम होंगे तब नया कार्य शुरू करेंगे। पुराने मूल्यों पर निविदा उठाने वाले ठेकेदारों को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। उन्हें अपनी जेब से रुपये लगाने पड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ने के कारण दुकानों में सन्नाटा छाया है। ऐसा ही रहा तो हार्डवेयर विक्रेता और ठेकेदारों को और अधिक दिक्कतें उठानी पड़ेगी। जो लोग घर बनाने की सोच रहे थे। उन्होंने भी अब कुछ समय तक रुकने का मन बनाया है। - गोलू पथनी, हार्डवेयर विक्रेता कूना गणाई गंगोली।
ईट, सीमेंट, सरिया आदि के दाम बढ़ने के बाद लोगों ने घरों के काम रोक दिए हैं। इस कारण हार्डवेयर स्वामियों की बिक्री प्रभावित हो रही है। महंगाई बढ़ने के कारण दुकान में सन्नाटा पसरा है। - हयात सिंह, हार्डवेयर विक्रेता, कनालीछीना ख्वांकोट।
बोले घर बनाने वाले लोग
निर्माण सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ने के कारण सपने का आशियाना बनाना मुश्किल हो गई है। निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण घर बनाने का कार्य रोक दिया है। दाम कम होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - नवीन पुनेठा, पिथौरागढ़।

सरकार को निर्माण सामग्री के दाम करने चाहिए। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह घर बनाए लेकिन ऐसी महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में घर बनाने के बारे में सोचने में भी डर लग रहा है। निर्माण सामग्री के दाम कम होने के बाद घर बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। - विनोद कुमार, कनालीछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed