फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Precipitation 50 meter road book

तेज बारिश से 50 मीटर सड़क बही

Mon, 30 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़ Updated Mon, 30 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
रविवार को हुई बारिश ने नाचनी क्षेत्र में तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण जहां थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के पास 4 घंटे तक बंद रही, वहीं रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी निर्माणाधीन तटबंधों तक पहुंच गया, जिससे काफी निर्माण सामग्री बह गई।
विज्ञापन


तेज बारिश के बीच दोपहर 12 बजे नाचनी के हरड़िया में करीब 50 मीटर सड़क बह गई। बारिश रुकने के बाद लोनिवि ने सड़क खोलने का काम शुरू किया। शाम को करीब 4 बजे पत्थरों का भरान कर सड़क में यातायात शुरू हुआ। सड़क बंद होने से थल और मुनस्यारी की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री परेशान रहे। हरड़िया नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन तटबंधों के लिए रखी गई रेता, रोड़ी बह गई। 30 कट्टे सीमेंट पानी से भीग गए। बारिश बंद होने के बाद नदी का जलस्तर कम हो गया। बारिश ऐसे ही होती रही तो तटबंध निर्माण में भी बाधा पहुंचेंगी। जो तटबंध बने हैं, उनको भी नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन


रविवार की बारिश ने भैंसखाल नाचनी में एक परिवार को घर से बेदखल कर दिया। भैंसखाल निवासी धरम राम पुत्र कल्याण राम के मकान की दीवार बारिश के बीच भरभराकर गिर गई। जिस समय घटना हुई धरम राम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर के भीतर मौजूद थे। दीवार गिरने से पहले एक-दो पत्थर गिरे, मकान गिरने की आशंका के चलते यह लोग घर से बाहर निकल आए। अन्यथा जानमाल को नुकसान पहुंच सकता था। दीवार गिरने से मकान रहने लायक नहीं रह गया है। राजस्व उप निरीक्षक कमल उपाध्याय ने मौके का निरीक्षण किया। प्रभावित परिवार को गांव के ही हीरा राम के मकान में शिफ्ट किया गया है। राजस्व उप निरीक्षक ने कहा कि क्षति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। प्रभावित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला में फुलबस्ती नाले का रुख पलट गया और नाले के साथ निकला मलबा कई घरों, दुकानों और मुख्य बाजार में पट गया। रविवार को दोपहर बाद हुई भारी बारिश के दौरान नगर में अफरा तफरी मच गई। घरों और दुकानों में मलबा घुसने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। रविवार को दोपहर बाद यहां अचानक तेज बारिश हुई। फुलबस्ती नाले का रुख पलट गया और वह बाजार की ओर बहने लगा। नाले का पानी दारमा फोटो स्टूडियो के साथ ही जीत सिंह, जानकी देवी और राजेश सिंह के घरों में घुस गया। इन लोगों के सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी जीवंती देवी के निर्देश पर पालिका के कर्मचारी भूरे सिंह ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पानी के निकास के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। अभी बारिश का सीजन शुरू नहीं हुआ है लेकिन आपदा की जैसी स्थिति आने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed