{"_id":"573ca5d14f1c1b644eac87d1","slug":"prd-will-be-positioned-in-the-center-destitute-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित महिला केंद्र में तैनात होंगी पीआरडी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित महिला केंद्र में तैनात होंगी पीआरडी जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि निराश्रित महिला केंद्र में तत्काल दो महिला पीआरडी जवानों की तैनाती की जाए। इस केंद्र में सात महिलाएं रहती हैं। सभी महिलाओं को मानक के अनुसार भोजन देने और उनको चिकित्सा सुविधा देने के भी निर्देश दिए। बुधवार को यहां पहुंची आयोग की अध्यक्ष ने निराश्रित महिला केंद्र के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश करने को कहा।
विज्ञापन
बाद में विकास भवन में अधिकारियों की बैठक में उन्होंने हर विभाग में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कमेटी गठित करने, खुली अदालतों में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा का समाधान करने के निर्देश दिए। गांवों में भी महिला हिंसा रोकने के लिए कमेटी का गठन किया जाए। श्रीमती कैंत्यूरा ने पिथौरागढ़ जिले के लिंगानुपात में सुधार आने पर अधिकारियों को शाबाशी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में लिंगानुपात 864 से बढ़कर 955 हो गया है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य तारा पांगती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ हिमांशु साह, सीएमओ डा. यूएस अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी राधिका ह्यांकी आदि थे।
विज्ञापन