{"_id":"5ea316ea8ebc3e90a17579f0","slug":"powergrid-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld3810727112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत को जल्द मिलेगी पावर ग्रिड विद्युत उपकेंद्र की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत को जल्द मिलेगी पावर ग्रिड विद्युत उपकेंद्र की सौगात
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बगड़ीहाट में पावर ग्रिड विद्युत उपकेंद्र में कार्य करते श्रमिक। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से बगड़ीहाट में बनाए जा रहे 400/220 विद्युत उप केंद्र का कार्य करीब एक माह बाद फिर से शुरू हो गया है। जून आखिर हफ्ते तक उपकेंद्र का कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पावर ग्रिड की ओर से बगड़ीहाट में करोड़ों की लागत से विद्युत उपकेंद्र बनाया जा रहा है। ग्रिड की यह उत्तरी क्षेत्र पारेषण प्रणाली सुदृढ़ीकरण की 37वीं योजना है। सीमांत की नदियों में भविष्य में जो भी बिजली उत्पादित होगी वह इसी उपकेंद्र से जुड़ेगी। उपकेंद्र में 400 केवी के 13 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इस उपकेंद्र के बन जाने से पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
पिछले दिनों उपकेंद्र में सिविल और पिथौरागढ़ तक पारेषण लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। तीन चीनी इंजीनियरों में चीन से लौटने के बाद बुखार की शिकायत पाई गई थी। इसके बाद इंजीनियरों के साथ ही कुछ अन्य लोगों की भी अस्पताल में जांच की गई। साथ ही चीनी इंजीनियरों को दिल्ली भेजा गया था, जहां से वह स्वस्थ होकर वापस आए। कोरोना के चलते 22 मार्च से उपकेंद्र का कार्य बंद चल रहा था। अब डीएम की अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू हो गया है। पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक संदीप कोठारी ने बताया कि वर्तमान में उपकेंद्र में सौ और पारेषण लाइन बिछाने के कार्य में 150 श्रमिक लगे हैं। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र में अभी ट्रांसफार्मर और रिएक्टर लगाए जाने हैं। इनको लाने वाले वाहन चंपावत के चल्थी में सड़क खराब होने से फंसे हैं। उपकेंद्र में पहुंचने के बाद इन्हें जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जून आखिर सप्ताह तक उपकेंद्र का कार्य पूरा होने की संभावना है।