फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Powercut in Bangapani

आपदाग्रस्त गांव टांगा में आठ दिन से बिजली नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Powercut in Bangapani
बंगापानी तहसील में खराब पड़ा टांगा गांव में खराब ट्रांसफार्मर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के आपदाग्रस्त गांव टांगा में आठ दिन से बिजली नहीं है। वहीं गोल्फा गांव में दो माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते लोग बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

आपदाग्रस्त टांगा गांव के लोग आए दिन आपदा की मार झेलते रहते हैं लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने से उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। समस्याएं सुलझाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसी बीच टांगा के लोग पिछले आठ दिन से बिजली का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र की लाइन खराब होने चलते करीब दो हजार से अधिक की आबादी बिना बिजली के रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोल्फा ग्राम सभा में दो माह से ट्रांसफार्मर खराब है। इसे भी नहीं सुधारा जा सका है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां जाने के लिए सड़क भी दुरुस्त नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बंगापानी, जाराजिबली, मवानी-दवानी, मदरमा, माणी-धामी, दारमा के सभी तोकों में तैनात लाइनमैन पिछले साल से बीमार है।

संबंधित विभाग या ठेकेदार ने लाइनमैन की सुध नहीं ली और न ही नया लाइनमैन रखा। इस कारण आए दिन खराब हो रहे फ्यूज बदलने के लिए भी क्षेत्रीय जनता को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed