फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Postmortem of the bodies of driver Pradeep and Basanti Devi was conducted.

Pithoragarh News: चालक प्रदीप और बसंती देवी के शव का हुआ पोस्टमार्टम

Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Postmortem of the bodies of driver Pradeep and Basanti Devi was conducted.
पिथौरागढ़। जौलजीबी-धारचूला हाईवे पर जीप दुर्घटना के बाद लापता चालक के 26 दिन बाद मिले शव और नाचनी के बोरागांव में वन्यजीव के हमले में मारी गई महिला के शव का फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। अब इनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि दोनों ही मामलों में अब तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

जौलजीबी-धारचूला सड़क पर हुई जीप दुर्घटना में लापता चालक पातों निवासी प्रदीप दरियाल का शव बीते शनिवार को 20 किलोमीटर दूर तीतरी के पास मिला। वहीं बीते रविवार नाचनी के बोरागांव निवासी 42 वर्षीय बसंती देवी अपने घर के आंगन में मृत मिली थीं। वन्यजीव के हमले में महिला की मौत की आशंका जताई गई। परिजनों की मांग पर दोनों के ही शवों का सोमवार को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से आए फोरेंसिक मेडिकल विशेषज्ञ की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने एहतियातन बोरागांव में मृतका के घर को सील कर दिया है। दोनों की मौत के रहस्य से अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पर्दा उठ पाएगा। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि फिलहाल दोनों मामलों में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का मोबाइल है गायब
बोरागांव में मृत मिली बसंती देवी का मोबाइल गायब बताया जा रहा है। पुलिस मोबाइल फोन का पता लगाने में जुटी है। जब महिला का शव उसके घर के आंगन में ही मिला तो फोन कहां और कैसे गायब हो गया यह सवाल सबको परेशान कर रहा है। वहीं जौलजीबी-धारचूला सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त जीप काली नदी से करीब 40 मीटर नीचे मिली। चालक का शव 20 किलोमीटर दूर तीतरी के पास कैसे पहुंचा इस सवाल का जवाब पुलिस और परिजन खोज रहे हैं।

दोनों मृतकों को न्याय देने की मांग पर आज निकालेंगे कैंडल मार्च
पातों निवासी मृतक चालक प्रदीप दरियाल और बोरागांव निवासी मृतका बसंती देवी को न्याय दिलाने की मांग के लिए मंगलवार को मुनस्यारी में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि दोनों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पुलिस इन मामलों में मौत के ठोस कारणों का पता लगाने में नाकाम साबित हुई है। क्षेत्र के लोग दोनों को न्याय दिलाने की मांग पर कैंडल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed