{"_id":"573dee0d4f1c1b5758ac72f2","slug":"posting-obscene-photos-of-deranged-7-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर 7 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर 7 हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। पुलिस की एसओजी टीम ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर सात लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में एक एनजीओ संचालक ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पांच दिन पहले शहर में मानसिक रूप से कमजोर महिला नग्नावस्था में आ गई थी। कुछ लोगों ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। बृहस्पतिवार को एक एनजीओ संचालक शैलेश खर्कवाल ने फोटो वायरल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि सोशल मीडिया में महिला का फोटो वायरल करने वाले 3-4 ग्रुपों की पहचान कर ली गई है। संदेह के आधार पर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन