फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   positive news in district.

Pithoragarh News: 250 से कम आबादी वाले गांवों में भी पहुंचेगी सड़क

Fri, 23 May 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 250 से कम आबादी वाले गांवों तक सड़क पहुंचाने की पहल शुरू हुई है। डीएम विनोद गोस्वामी ने सीएम ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़कों के चयन को लेकर ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कम आबादी वाले गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई पंकज कुमार ने बताया कि सीमांत जिले में 250 से कम आबादी वाले 150 गांव चिह्नित हैं। इन गांवों तक सड़क पहुंचाने का अलग-अलग चरणों में काम होगा। कहा पहले चरण में सीमांत ऐसे नौ गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए चिह्नित गया है। कहा कि गांव सड़क से जुड़ेंगे तो यहां के लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि ग्राम सभा के प्रस्ताव पर जिला स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर ऐसे गांवों को योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बेड़ीनाग में जगथली, बिण में किनीगाड़, मूनाकोट में भतुल्ला, गंगोलीहाट में सिमलता पुलई और पठक्यूड़ा, भूल्यूड़ा गांव तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी आशीष पुनेठा सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed