{"_id":"661d60ea015400c39405896c","slug":"polling-party-will-leave-for-kanar-today-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-112351-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कनार के लिए आज रवाना होगी पोलिंग पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कनार के लिए आज रवाना होगी पोलिंग पार्टी
Mon, 15 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र कनार के लिए पोलिंग पार्टी मंगलवार को रवाना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि धारचूला विधान सभा क्षेत्र के बंगापानी तहसील के कनार केंद्र के लिए पार्टी रवाना होगी। पोलिंग पार्टी जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर बरम में रात्रि विश्राम करेगी। वहां से बुधवार की सुबह 16 किलोमीटर पैदल चलकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनार पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि विधान सभा धारचूला के सीमांत ग्राम कनार में कुल 557 मतदाता हैं। इनमें 312 पुरुष मतदाता एवं 275 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि वहां पर 19 अप्रैल को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन