फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Politics in Pithauragarh

रूरल और एग्रीकल्चार सेक्टर में बदलाव के लिए मांगे सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Politics in Pithauragarh
पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले 25 वर्षों में देश की आजादी को 100 वर्ष पूरे होने तक देश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विजन 2047 नाम दिया गया है। विजन 2047 के तहत ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में बदलाव करने के लिए जनता से सुझाव मांगे गए हैं। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट सभागार में ग्राम्य विकास, कृषि, मत्स्य, डेयरी, पशुपालन, जल संस्थान के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर सुझाव दें, जिससे ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में कार्यक्रमों और नीति में बदलाव किए जा सकें। बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, सीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फरीन आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय अभियान के तहत भाजपा 15 दिन तक केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है, जो निरंतर जारी है। इसमें आठ साल सेवा और सुशासन अभियान के तहत जिले में कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश को प्रथम पटल पर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता भविष्य की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। पत्रकार वार्ता में महामंत्री बसंत जोशी, गोलू पाठक आदि रहे।
विज्ञापन

पीएम मोदी के नेतृत्व में आठ साल में हुए एतिहासिक विकास कार्य: पाठक
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल को सेवा और सुशासन की मिसाल बताया। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़ इच्छा शक्ति के आधार पर देश संकल्प से सिद्धि तक पहुंच रहा है। आठ साल में चंपावत जिले में बारहमासी सड़क, टनकपुर-जौलजीबी सड़क, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन सर्वे सहित विकास के कई एतिहासिक काम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed