फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Politics in Pithauragarh

कांग्रेस ने राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Politics in Pithauragarh
डीडीहाट में भाजपा का पुतला फूंकते कांग्रेसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर राज्य सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार का चार साल का शासन बदहाल रहा। न रोजगार मिला, न महंगाई की मार कम हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर चार साल उत्तराखंड बेेहाल के नारे लगाए। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि 2017 से लेकर 2021 तक भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने चहेतों को मालामाल किया।
विज्ञापन

सिर्फ घोषणाओं से विकास बताकर जनता को ठगने का काम किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी और खीमराज जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से भी भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा। पुतला दहन में शुभम बिष्ट, मनोज ओझा, प्रकाश देवली, हिमांशु ओझा, राजेश शर्मा, जावेद खान, दिनेश बिष्ट, रोहन सौन, बॉब कन्याल, दीपक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीडीहाट कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार का पुतला दहन किया। वहां विक्रम देउपा, गुलाब बोरा, गिरधर बोरा, चंचल चौहान, कैलाश खोलिया, ललित भंडारी, हिमांशु चुफाल, प्रकाश बोरा, पुष्कर मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed