फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political news.

कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के कमल किशोर अध्यक्ष और प्रेम चंद्र बने महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Political news.
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से कमल किशोर पांडेय को अध्यक्ष, प्रेम चंद्र जोशी को महामंत्री, सुरेश भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमला सौन उपाध्यक्ष, चंद्र मोहन पांडेय कोषाध्यक्ष, मदन मोहन जोशी संयुक्त सचिव, महेश भंडारी को संगठन मंत्री, नीरज पंत संप्रेक्षक, गोपा जोशी और कल्पना जोशी को सांस्कृतिक और क्रीड़ा मंत्री और सागर बिष्ट को सूचना और प्रचार मंत्री मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सलाहकार प्रवींद्र सिंह डीनिया और महेंद्र चंद को संरक्षक मनोनीत किया। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय, भगत सिंह भौर्याल सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह बने एजुकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एजुकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा और सचिव नवीन चंद्र पाठक को बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

बृहस्पतिवार को जीआईसी में आयोजित दो दिनी एजुकेशन मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आठवें वार्षिक सम्मेलन में एसोसिएशन का गठन किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र किरोला, सचिव नवीन चंद्र, संयुक्त सचिव पंकज सिंह खोलिया, संगठन मंत्री पुलकित भारद्वाज, प्रचार मंत्री मनोज कुमार, सांस्कृतिक मंत्री ललिता पांगती, कोषाध्यक्ष अनिल चंद, संप्रेषक शैलेश पंत को बनाया गया। पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed