{"_id":"68432b6c68c0465dc306d698","slug":"political-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128767-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों ने ठोकी ताल
Fri, 06 Jun 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही दावेदार भी सामने आने लगे हैं। चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की खरीद जारी है। दूसरे दिन अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन पत्र बिका। ऐसे में अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों ने चुनावी ताल ठोकी है।
जिला बार एसोसिएशन के त्रैवार्षिक चुनाव की तैयारी जोरों पर है। बीते बृहस्पतिवार से चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की खरीद शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए मोहन चंद्र भट्ट और एमएल जोशी ने नामांकन पत्र खरीदे थे। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक, सचिव और उपसचिव पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र बिके। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय भट्ट ने नामांकन पत्र खरीदते हुए चुनावी ताल ठोकी।
ऐसे में अब तक अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष पद के लिए एक, सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो दावेदार मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी ने बताया कि 10 जून तक नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने की तिथि है। ऐसे में इन सभी पदों पर अन्य दावेदारों के भी सामने आने की उम्मीद है। बताया कि अध्यक्ष पद पर मोहन भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला, सचिव पद पर पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर संजय भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया है। दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में गहमागहमी का माहौल भी पैदा हो रहा है। संवाद