फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police line rushed straight Vdda CM

पुलिस लाइन से सीधे वड्डा पहुंचे सीएम

Fri, 01 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Fri, 01 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police line rushed straight Vdda CM

मुख्यमंत्री हरीश रावत का पिथौरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री सीधे जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर वड्डा कस्बे में पहुंच गए। वड्डा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने कासनी में लोगों से मुलाकात की। बाजार में वड्डा की बाजार आते ही कार से उतर कर लोगों से मिलने चल दिए। वड्डा कस्बे में हुई सभा में लोगों की अपार भीड़ से गदगद मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए विधायक महर और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। सीएम ने नए साल में 70000 युवाओं को रोजगार दिलाने का वायदा जनता से किया। रामलीला मैदान में भी मुख्यमंत्री लोगों से बड़ी आत्मीयता से मिले। कांग्रेसजनों ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर सीएम का स्वागत किया। उन्होंने आम जनता के प्रार्थनापत्र लिए और अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के आदेश दिए। कार्यक्रम में विधायक मयूख महर, विधायक नारायण राम आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, सहकारिता परिषद के उप सभापति महेंद्र लुंठी, नरेंद्र सौन, रेवती जोशी, युवा कल्याण समिति के उपाध्यक्ष खीमराज जोशी, राजीव खत्री, नवल किशोर रावल, महेश मखौलिया, शंकर खड़ायत, प्रदीप थापा, ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, मनोज ओझा, कुंवर सिंह बोरा, राजेंद्र भट्ट, दीपक नेवलिया, दीपक तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, भूरे मियां अंसारी, पवन पाटनी, ब्लाक प्रमुख प्रशांत भंडारी, नितिन महर, दुग्धसंघ अध्यक्ष विनोद कार्की, हरीश उपाध्याय आदि मौजूद थे।   

विज्ञापन


जब मुख्यमंत्री ने पकड़ा पुलिस का डंडा
वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत गांधीचौक, सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचे। नगर के मिष्ठान भंडारों, रेस्टोरेंटों से जलेबी, पकौड़ी, मिठाई खाई। लोगों के हुजूम के साथ शहर में निकले मुख्यमंत्री के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह दिखाई के चक्कर में अव्यवस्था फैलाने लगे तो मुख्यमंत्री ने मजाक के मूड में एक पुलिस कर्मी से डंडा छीन लिया और कार्यकर्ताओं को साइड करने लगे। मुख्यमंत्री के डंडा थामते ही साथ में मौजूद लोगों की हंसी छूट पड़ी।
विज्ञापन


सड़कें ऐसी चमाचम कि चेहरा देख सकते
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिथौरागढ़ में हो रहे विकास कार्यों पर चुटकी लेते हुए कहा कि शहर की सड़कें मयूख महर ने ऐसी चमाचम बना दी हैं कि लोग अपना चेहरा देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मयूख के विकास के कामों से कई (भाजपाइयों) लोगों के दिल भी टूट रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजान के समय रोक दिया भाषण
शाम को 5.32 बजे जब मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में भाषण दे रहे थे तो उसी समय मस्जिद में अजान हुई। सीएम ने अजान पूरी होने तक अपना भाषण रोक दिया।

कुछ समय बाद 3000 लोक एक साथ जुड़ेंगे वाई-फाई से
मुफ्त वाई-फाई सेवा का संचालन कर रहे उत्तराखंड इलेक्ट्रानिक इंटरनेट सर्विसेज के निदेशक मयंक जोशी और टेक्निकल एक्सपर्ट हरीश जोशी ने बताया कि वाई-फाई सेवा से फिलहाल एक समय में 1000 लोग जुड़ सकेंगे। कुछ समय बाद 3000 लोग एक साथ मुफ्त वाई-फाई सेवा का प्रयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed