फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police Bharati Exam in Pithauragarh And Champawat

Pithoragarh News: पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में 761 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Police Bharati Exam in Pithauragarh And Champawat
पिथौरागढ़ में पुलिस कांस्टेबल की लिखित भर्ती परीक्षा में केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से पिथौरागढ़ जिले में पहली बार आयोजित पुलिस कांस्टेबल की लिखित भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा रविवार को 29 केंद्रों में पुलिस के कड़े पहरे के बीच हुई। कुल 8,201 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 761 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए 8,962 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके लिए पिथौरागढ़ में 26 और कनालीछीना में तीन केंद्र बनाए गए थे जिनमें 8,201 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 761 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नोडल अधिकारी एडीएम एफआर चौहान ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। परीक्षा केंद्र में बैठने से पूर्व अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्रों का मिलान किया गया।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 89 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दी। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिले में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा निपटी। चंपावत में आठ, टनकपुर में छह, लोहाघाट में पांच केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई-जून में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले 4,789 अभ्यर्थियों में से 4,262 ने यह परीक्षा दी। चंपावत के 2,130 अभ्यर्थियों में से 1,939 आए। टनकपुर में 1,279 में से 1,083, लोहाघाट में 1,380 में से 1,240 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सामान्य पुलिस समेत सादी वर्दी में भी पुलिस बल मौजूद था। तीनों जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम रिंकू बिष्ट, हिमांशु कफल्टिया, अनिल चन्याल ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।
किसी के चेहरे पर मुस्कान तो कोई मायूस
पिथौरागढ़। पुलिस आरक्षी की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। एक उम्मीद लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे। हर कोई अपने साथियों से प्रश्न कैसा आएगा पूछकर सवाल कर रहा था।
सुबह 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर एक बजे तक चली। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले किसी अभ्यर्थी के चेहरे पर मुस्कान थी तो किसी के चेहरे पर मायूसी तो कुछ सवालों के सही उत्तरों को पूछने के लिए बेचैन नजर आए। हालांकि अधिकतर विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को पहली बार परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस बार मेहनत करने वालों को सफलता अवश्य मिलेगी।

रोडवेज ने चार अतिरिक्त बसें चलाईं, फिर भी खूब हुआ इंतजार
चंपावत/लोहाघाट। पुलिस की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को उनके शहरों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त व्यवस्थाओं के बावजूद आधे घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को दिक्कतें हुईं। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए लोहाघाट से टनकपुर तक चार अतिरिक्त बस चलाई गईं। कई परीक्षार्थियों ने टैक्सियों से भी यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed