{"_id":"6a1f03489f598684530b66c5","slug":"police-and-ssb-alert-patrolling-the-nepal-border-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142568-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुलिस और एसएसबी सतर्क, नेपाल सीमा पर की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुलिस और एसएसबी सतर्क, नेपाल सीमा पर की गश्त
Tue, 02 Jun 2026 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के जौलजीबी में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी किनारे गश्त करते पुलिस और एसएसबी के जवान।
पिथौरागढ़। नेपाल की ओर से लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर अपना दावा करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल की तरफ से दिए गए विवादित बयान के सार्वजनिक होते ही पुलिस और एसएसबी ने सीमा पर सतर्कता बरतते हुए गश्त की।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांबिंग की। इसका उद्देश्य सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखना है। उन्होंने सीमा पर बसे लोगों से सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की है। बता दें कि नेपाल ने पिथौरागढ़ के धारचूला के लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी पर फिर से अपना दावा किया है। इससे पूर्व भी नेपाल इस भूभाग को अपना बताते हुए विवादित नक्शा जारी कर चुका है। वहीं इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के नाम यह जमीन दर्ज है।