फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Poised to call off merchant

बंद के आह्वान से व्यापारी असमंजस में

Sat, 09 Jul 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Poised to call off merchant
पिथौरागढ़ बाजार में बंद कुछ दुकान - फोटो : अमर उजाला

नगर के व्यापारी शनिवार को बंद के आह्वान को लेकर भारी असमंजस की स्थिति में रहे। शुक्रवार रात कुछ लोगों ने नगर में एक वाहन घुमाकर लाउडस्पीकर से यह एलान करवाया कि शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बंद का आह्वान करने वालों ने कहा था कि 11 अप्रैल को सिमलगैर बाजार में एक दुकान में कथित रूप से इरादतन आग लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जितने व्यापारियों ने यह आवाज सुनी, उन्होंने सुबह अपनी दुकान नहीं खोली।

विज्ञापन


वहीं, बाजार बंद होने की जानकारी मिलते ही कोतवाल ध्यान सिंह ने कई बाजारों में घूमकर दुकानें खुलवा दी। सुबह 11 बजे तक 50 फीसदी दुकानें खुल गई, जो व्यापारी दुकान बंद कर इधर-उधर निकल गए थे, उन्होंने फिर से दुकान खोलने का प्रयास नहीं किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि रात में जिस वाहन से बंद का आह्वान किया जा रहा था, उसकी तलाश की जा रही है और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि व्यापारी सुनित कुंवर ने अपने मकान मालिक पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात सुनित कुंवर और मकान मालिक चंद्रा चंद के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस भी आश्चर्य में है कि बंद का आह्वान किसने किया। आह्वान करने के बाद शनिवार सुबह किसी ने भी बंद कराने का प्रयास नहीं किया। व्यापार संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यह बंद न तो उन्होंने कराया था और न समर्थन दिया था। नगर के व्यापारी विष्णु दत्त जोशी, मोहन खर्कवाल, पंकज कठायत, बबलू खान, नवीन खर्कवाल आदि का कहना है कि उनको यह भी पता नहीं कि बंद की आह्वान क्यों हुआ। नगर के ज्यादातर व्यापारियों ने इस आह्वान को दरकिनार कर अपनी दुकानें खोल दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed