{"_id":"64bd7c61aee3b9a0f9025ff5","slug":"poet-shaurya-honored-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-243-1-alm1003-284-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य सम्मानित
Mon, 24 Jul 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कवि ललित शौर्य को सम्मानित करते विभिनन्न संगठनों के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय की पहल पर यहां एक होटल में रविवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें कवि एवं बाल साहित्यकार ललित शौर्य को विभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया। राम सिंह, डॉ. उमा पाठक, डॉ. कच्चाहारी आदि वक्ताओं ने कहा कि शौर्य की रचनाएं भावी भविष्य को गढ़ने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। राकेश देवलाल ने शौर्य को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। डॉ. पीतांबर अवस्थी ने ललित शौर्य की रचनाओं को मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के संयोजक जुगल किशोर पांडेय ने कहा कि शौर्य 11 पुस्तकें लिख चुके हैं। उनकी कहानियां मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, मराठी एवं गुजराती भाषा में भी अनुदित हो रहीं हैं। वहां चंदन पानू, मथुरा दत्त चौसाली, गिरधर सिंह बिष्ट, डीएन भट्ट, राकेश देवलाल, बीरेंद्र शाह, अक्षय शाह, जयमाला देवलाल, लक्ष्मी आर्या, नरेंद्र चंद आदि थे।
एक मंच पर आए भारत-नेपाल के कवि
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन हुआ। बुलंदी साहित्य सेवा समिति और राजकीय महाविद्यालय हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में भारत-नेपाल के कवियों ने रचनाएं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नैनीताल जिले में स्थित राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के प्राचार्य डाॅ. नागेंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि बनबसा महाविद्यालय के प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि नेपाली साहित्यकार हरीश प्रसाद जोशी प्रफुल्ल, सरिता पंथी, डंबर दत्त शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, हिंदी विभाग सितारगंज महाविद्यालय की डाॅ. राविंदर कौर, बनबसा महाविद्यालय के डाॅ. हेम कुमार गहतोड़ी, देहरादून की ममता नेगी, पीलीभीत के नीलेश कुमार, आगरा के नवीन आर्य, दिल्ली की रिंकु निगम आदि कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। वहां बनबसा महाविद्यालय के डाॅ. भूपनारायण दीक्षित, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. शशिप्रकाश सिंह, डाॅ. सुधीर मलिक, विनोद चंद, नर सोनू ने सहयोग किया।