{"_id":"6528343c764c3f15810d2904","slug":"pm-saw-the-grandeur-of-adi-kailash-after-worshiping-wearing-ranga-vyanthala-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-243333-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रंगा-व्यंथला पहन पूजा कर पीएम ने आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रंगा-व्यंथला पहन पूजा कर पीएम ने आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए
Thu, 12 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्योलिंगकांग स्थित पवित्र आदि कैलाश के दर्शन करते हुए। संवाद
आदि कैलाश (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह एमआई 17 हेलीकॉप्टर से 8:05 बजे ज्योलिंगकांग हेलीपैड पर उतरे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, आठ कुमाऊं के कमान अधिकारी कर्नल कृष्णा थापा और रं संस्था के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री आदि कैलाश क्षेत्र में एक घंटा पचास मिनट तक रहे।
बेस कैंप से प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। यहां पर रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली और पूर्व संरक्षक अशोक नबियाल ने प्रधानमंत्री को पारंपरिक परिधान रंगा-व्यंथला पहनाया। पुजारी वीरेंद्र कुटियाल ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया और रक्षा धागा बांधा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने शिव-पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना कर शंख ध्वनि की और डमरू भी बजाया। इसके बाद उन्होंने व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश की भव्यता के दर्शन किए।
उन्होंने यहां पर बनाए गए ध्यान स्थल में ध्यान भी लगाया। साथ ही पार्वती कुंड को नमन किया। मौसम सुहावना होने और चटख धूप खिलने से प्रधानमंत्री को आदि कैलाश पर्वत के भव्य और दिव्य दर्शन हुए। आदि कैलाश के दर्शन से प्रधानमंत्री के चेहरे पर असीम संतोष दिखाई दिया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से 9:45 बजे गुंजी के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंदिर के पुजारी हरीश कुटियाल, रमेश सिंह कुटियाल, चैत सिंह, गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह कुटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं : मोदी
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है ''उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।''