फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Planting trees and taking a pledge to protect the environment

Pithoragarh News: पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Fri, 05 Jun 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Planting trees and taking a pledge to protect the environment
पिथौरागढ़ के रई में यक्षवती नदी की सफाई में जुटे 130 इन्फेंट्री बटालियन के जवान, अ​धिकारी और छा
पिथौरागढ़/डीडीहाट/धारचूला/गंगोलीहाट। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण हुआ। हजारों लोगों और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस पर जिले भर में डेढ़ लाख से अधिक पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम आशीष भटगाईं, डीएफओ आशुतोष सिंह, महापौर कल्पना देवलाल और 130 इन्फेंट्री बटालियन के जवानों ने डॉन बॉस्को स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी अधिकारियों, जवानों और विद्यार्थियों ने यक्षवती नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। पंचशूल ब्रिगेड ने सैन्य क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के दो हजार पौधों का रोपण किया। बिण ब्लॉक के सहयोग से ग्राम पपदेव में पशु पालन विभाग ने गोष्ठी और पौधरोपण किया। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार जोशी, ग्राम प्रधान कमला वर्मा, डॉ सरोज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विण में विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक करन सिंह, अध्यापक सुनील कुमार उप्रेती, प्रेम सिंह धामी, त्रिभुवन कन्याल, भवान गिरी, राजेंद्र भट्ट, बसंत गिरी आदि मौजूद रहे। 130 इन्फेंट्री बटालियन की मिलन कंपनी ने अगन्या, देवलथल, उड़ई में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधे रोपे। इस मौके पर ग्राम प्रधान पंकज राज अन्य ग्रामीण, स्कूली बच्चे और अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में 11वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में अधिकारियों और जवानों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय, संदीक्षा अध्यक्ष आशा राय आदि मौजूद रहे। धारचूला के रांथी में भी ग्रामीणों ने पौधे रोपे। आदि कैलाश यात्रियों ने भी यात्रा मार्ग पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गंगोलीहाट में जेबीएसजी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया।
मुवानी महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
मुवानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुवानी महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों के साथ पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर डॉ. रुपेश कुमार, डॉ.नीमा जोशी, सुंदर सिंह कार्की, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
अस्कोट में वन विभाग ने की गोष्ठी
अस्कोट। रेंजर पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी हुई। वन कर्मियों ने इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षेत्र में देवदार, बांज, अमरूद, तेजपत्ता आदि के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर जीत सिंह, ग्राम प्रधान अंकिता पाल, रंजना, खजान सिंह, कैलाश सिंह जेठा आदि मौजूद रहे। संवाद

विभिन्न विद्यालयों में हुआ पौधरोपण
पिथौरागढ़। दयासागर इंटर कॉलेज, बुल्स आई एकेडमी, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, एशियन एकेडमी में भी पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया। सभी ने कहा कि जंगलों के विकास से पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed