फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation With Rafting By KMVN

धारचूला के छात्रों ने घाट से पंचेश्वर तक किया रिवर रन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Plantation With Rafting By KMVN
घाट में मेरा पौधा मेरा परिवार अभियान के तहत पौधरोपण करते होटल व्यवसायी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से सीएमबीएडीपी योजना के तहत संचालित धारचूला विकासखंड के चौथे चरण का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण छठे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने सरयू नदी में घाट से पंचेश्वर तक 25 किमी का रिवर रन किया। इस दौरान छात्रों को आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

राफ्टिंग प्रशिक्षण से पूर्व केएमवीएन के पूर्व महाप्रबंधक पर्यटन जेसी बेलवाल ने सोमवार को पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुुरुरानी की नई पहल मेरा पौधा, मेरा परिवार के तहत रिवर राफ्टिंग के प्रशिक्षु छात्रों को पौधा देकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने सिद्धेश्वर मंदिर, मसान बाबा मंदिर, गुरना देवी मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए पौधों की सिंचाई की। मेरा पौधा, मेरा परिवार के तहत पूर्व महाप्रबंधक की ओर से दिए गए पौधे को होटल व्यवसायी दीवान सिंह मेहता ने होटल परिसर में लगाया। इसके बाद छात्रों ने सरयू नदी में घाट से पंचेश्वर तक 25 किमी का रिवर रन किया। इस दौरान उन्हें आपदा प्रबंधन की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में रिवर गाइड राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, अजय धामी, वेदप्रकाश, मास्टर ट्रेनर भुवन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed