फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation of arkid in pithauragarh

आपदाग्रस्त लुमती वन पंचायत में पौधरोपण से भूकटाव को रोकने की पहल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Plantation of arkid in pithauragarh
पिथौरागढ़ के आपदा क्षे लुमती में स्थापित नर्सरी के बारे में जानकारी देते विशेषज्ञ। (संवाद न्यूज ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। वन अनुसंधान रेंज ने लुमती वन पंचायत में पौधरोपण में भूकटाव को रोकने के लिए पहल शुरू कर दी है। पौधरोपण से भूकटाव रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए यहां पर एक नर्सरी बनाई गई है। वहीं क्षेत्र में आर्किड की होस्ट (मेजबान) प्रजातियों के पौधों का रोपण कर आर्किड संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अनुसंधान के रेंजर शैलेश घिल्डियाल ने बताया कि लुमती क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से खतरनाक जोन में है। पौधरोपण से यहां मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है। यहां पर एक वन अनुसंधान रेंज बनाई जा रही है। जीबी पंत इंस्टीट्यूट कटारमल अल्मोड़ा की ओर से इसी अभियान के तहत एक नर्सरी प्रशिक्षण देकर ग्रामीणों को तकनीकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

आर्किड संरक्षण क्षेत्र में भी बांज, तुन आदि आर्किड की होस्ट प्रजातियों का रोपण किया गया है। इस अभियान में विशेषज्ञ भी ग्रामीणों को जानकारियां दे रहे हैं। एलएसएम महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य फर्न विशेषज्ञ डॉ. एन पुनेठा ने इलाके में पाए जाने वाली टेरिडोफाइटा की विभिन्न प्रजातियों, पौधरोपण और नर्सरी के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान के डॉ. कमलेश भाकुनी ने भी हिस्सा लिया। ग्रामीणों को गोरी घाटी की स्थानीय उपयोगी वनस्पतियों के बारे में बताया। जीबी पंत इंस्टीट्यूट से आए शोधार्थियों नरेंद्र परिहार, विभाष ध्यानी, अमित बहुखंडी, कुलदीप जोशी, दीपक ने भी कई जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed