फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation

19 मिनट में रोपे एक लाख से अधिक पौधे

Tue, 14 Jul 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Plantation

कुमाऊं में बेशक इन दिनों हरेला वीक मनाया जा रहा है। हर जगह पौधे लगाने के लिए अभियान चल रहा है। लेकिन 130 इन्फैंट्री बटालियन ने 5 जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘हरेला’ मनाकर 19 मिनट में 1 लाख से अधिक पौधे रोप अपनी इस उपलिब्ध को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

विज्ञापन


बटालियन ने यह कारनामा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, कैमलिन इंडिया संस्था और वन विभाग के सहयोग से पिथौरागढ़ के निकट इग्यारदेवी में कर दिखाया था। पौधरोपण के इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भी इन्फैंट्री ने आवेदन किया है। बटालियन अब एक दिन में 10 लाख पौधे रोपने की तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कासनी सैन्य छावनी स्थित बटालियन आफिस में कमान अधिकारी कर्नल नंदु कुमार बीएन ने पत्रकारों को तीन जुलाई को इग्यारदेवी मंदिर के सामने वाली पहाड़ी में किए गए पौधरोपण को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक, कैमलिन इंडिया संस्था, वन विभाग के सहयोग से ही इग्यारदेवी में 1 लाख 4 हजार 36 पौधे रोपे गए। सभी के सहयोग से पौधरोपण के इस कार्यक्रम को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि बटालियन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल बीएन ने इस बात पर चिंता जताई कि बटालियन तीन साल तक पौधे की सुरक्षा कर संबंधित वन पंचायत, ग्राम पंचायत को सौंपती है, लेकिन उसके बाद ग्रामीण उनकी देखरेख नहीं करते। घास कटाई के साथ पौधों को काटने से पौधों के जीवनदर में भारी गिरावट आ जाती है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। अब एक दिन में 10 लाख पौधे रोपने की रणनीति बनाई जा रही है।


वर्ष 1994 में स्थापित 130 बटालियन को इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार, जनरल बीसी जोशी अवार्ड, अनिरुद्ध भार्गव अवार्ड, बायोबेद एन्वायरमेंट अवार्ड के साथ ही चार बार उत्कृष्ट पर्यावरण अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed