फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   plantation

20 मिनट में एक लाख पौधे रोप डाले

Fri, 05 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
plantation
 विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रही 130 इंफेंट्री बटालियन (पर्यावरण) ने विकासखंड विण के तोली ग्राम पंचायत की बंजर भूमि में 20 मिनट में एक लाख पौधों का रोपण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन


अभियान में विभिन्न स्कूलोें के करीब 6000 विद्यार्थियों के साथ ही बटालियन के अधिकारी, जवान, शिक्षक, स्वयंसेवी संगठनों के लोग शामिल हुए। सूबे के मुख्य सचिव एन रविशंकर, प्रादेशिक सेना (इंफेंट्री बटालियन) मुख्यालय लखनऊ के कमांडर केपी सिंह, 69 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एएन वालकड़े इस ऐतिहासिक लमहे के गवाह बने। बटालियन के ओसी नंदू कुमार बीएन ने पौधरोपण के आंकड़े लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव एन रविंकर ने पहला पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने 130 इंफेंट्री बटालियन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बटालियन बंजर भूमि को हराभरा कर रही है। प्रादेशिक सेना मुख्यालय लखनऊ के कमांडर केपी सिंह ने कहा कि भविष्य में इस तरह के पौधरोपण कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण शुद्ध बना रहे। 69 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर वालकड़े, जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बटालियन के कामों को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बटालियन के कमांडिंग आफीसर कर्नल नंदु कुमार बीएन ने सभी के सहयोग से अल्प समय में एक लाख पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में गोरखा रेजीमेंट के कर्नल सीपीएस खाती, कर्नल एसएस गुप्ता, कर्नल सिन्हा, आशीष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आरएल शर्मा, विधायक विशन सिंह चुफाल, कार्यक्रम की सहयोगी संस्था कैमलिन कोपूयो के सीएमओ चेतन बादल, एसवी शर्मा, सीडीओ विनोद गिरि गोस्वामी, डीएफओ आईपी सिंह आदि मौजूद थे। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने पौधों की सुरक्षा में सहयोग देने की बात कही। पौधरोपण के लिए बटालियन के जवानों ने गड्ढे पहले ही तैयार कर लिए थे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।


                         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed